Friday, September 13, 2024

मस्तानी - भूमिका

 

मस्तानी- भूमिका

व्यक्ति, समाज, देश -दुनिया की महत्वपूर्ण, विशिष्ट एवं सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं का कालक्रम से लिखा हुआ विवरण इतिहास कहलाता है | दूसरे शब्दों में मानव की विशिष्ट घटनाओं का या फिर प्राचीनता से नवीनता की और आने वाली मानवजाति से सम्बंधित घटनाओं का वर्णन इतिहास है |   

हालांकि प्राचीन जमाने से हमारे समाज में नारी को बहुत उच्च सम्मान दिया जाता रहा है | उन्हें लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा जैसी उपाधितों से पुकारा गया है परन्तु फिर भी उनकी सीमा घर की चार दिवारी के अन्दर ही सुरक्षित समझी जाती थी | उन्हें अबला कहा जाता था | वर्त्तमान युग में नारी की जीवन पद्यति में बहुत बड़ा बदलाव आया है | आज की नारी का जीवन सफ़र चुनौती भरा जरूर है पर आज उसमें चुनौतियों से लड़ने का साहस आ गया है | अपने आत्म विशवास के बल पर आज वह दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही है | आज की नारी आर्थिक व् मानसिक रूप से आत्मनिर्भर है | अत: वे अबला से सबला की और अग्रसर हो रही हैं |

इतिहास के पन्नो में दर्ज प्राचीन मस्तानी, पन्ना राज्य के राजा छत्रसाल की पुत्री थी | वे भगवान् श्री कृष्ण जी की अनन्य भक्त थे | मस्तानी का विवाह मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजी राव से हो गया था | हालांकि मस्तानी में किसी भी लिहाज से कोइ कमी न थी परन्तु ससुराल के कुछ ख़ास व्यक्तियों से उसे वह सम्मान न मिल सका जो एक रानी को मिलना चाहिए था | बाजी राव् के हस्तक्षेप के बावजूद महल में उसका जीना मुस्किल हो गया था | इसलिए मस्तानी के रहने के लिए एक अलग महल भी बनवा दिया गया फिर भी अंत तक उसका जीवन सुखद न हो सका था |

वर्तमान में मस्तानी किस्म के लोग आमतौर पर आजादी की तलाश में रहते हैं | ये दूसरों द्वारा बंधे रहना या किसी के दबाव में रहना पसंद नहीं करते | रोमांस और प्यार के मामलों में ये अपना खुला विचार रखते हैं | अमूमन मस्तानी दिमाग के लोग बहुत मेहनती, स्वस्थ, ऊर्जावान, निडर, स्वतन्त्र तथा रचनात्मक सोच वाले, आकर्षक प्रतिभा वाले, संवेदनशील और दयालू स्वभाव के होते हैं परन्तु दब्बू नहीं |अत: उन्हें  निष्ठावान, तेज और सक्रीय तरह के व्यक्ति कहा जा सकता है |  

संसार के बहुत से देशों के लेखकों ने मस्तानी शब्द की पुष्टी करते हुए अपने विचार प्रकट किए हैं | कनाडा, में लिखा गया ‘कोई व्यक्ति जो अपने आप में लापरवाह, खोया हुआ परन्तु दूसरों से बे-परवाह तथा खुश है’ | आस्ट्रेलिया में ‘वह जो अपनी धुन पर नाचता है’ | संयुक्त अरब अमीरात में ’किसी के शरीर और आत्मा की पवित्रता’ | अमरीका में ‘वाक्पटु, खुश मिजाज और उत्साह तथा आनंद से भरपूर’ | त्रिनिदाद में ‘प्रेम की शक्ति’ | लेबनान में ‘प्रेम तथा स्वछंद विचारों वाला’ | इत्यादि |    

इस उपन्यास की मस्तानी भी प्राचीनता से नवीनता की और आने वाली वर्तमान युग की युवती की है | इसने सभी रूढ़िवादी विचारों, पद्यति, तथा ससुराल वालों की बेतुकी बातों तथा असम्मानित व्यवहार का धैर्य तथा सम्मान पूर्वक निदान करके सब का दिल जीत लिया | और .दाम्पत्य जीवन का सुखपूर्वक निर्वाह करने लगी |    

No comments:

Post a Comment